CSK vs PBKS: कप्तानी में पहली बार जडेजा ने जीता टॉस, 3 बदलाव के साथ उतरी है टीमें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का पहला हफ्ता समाप्त हो चुका है, जिसके दौरान कुल 10 मैच खेले गये। पहले हफ्ते में सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। सीएसके की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंटस के खिलाफ पिछले मैच में 210 रनों का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार ओपनिंग के दोनों मैच में हार का सामना किया है।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

ऐसे में जब ब्रॉबोन स्टेडियम में सीएसके की टीम का सामना पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ तो वो पहली जीत की तलाश ही कर रही है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन जरूर किया लेकिन ओस के चलते वो मैच अपने नाम करने में नाकाम रही थी, ऐसे में उसके लिये इस मैच में टॉस जीतना काफी अहम था।

और पढ़ें: DC vs GT: आखिरी ओवर्स में ताश के पत्तों की तरह बिखरी दिल्ली, फर्ग्यूसन के दम पर जीता गुजरात

एक बदलाव के साथ उतरी है सीएसके

एक बदलाव के साथ उतरी है सीएसके

रविंद्र जडेजा की किस्मत ने आखिरकार इस मैच में उनका साथ दिया और अपनी कप्तानी का पहला टॉस जीत लिया। रविंद्र जडेजा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जडेजा ने फैसले को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि अब बताने की जरूरत नहीं है कि हम गेंदबाजी क्यों करना चाहते हैं। ओस बहुत बड़ा कारण बन रहा है पिछले कुछ मैचों में, इस वजह से हम आज गेंदबाजी करना चाहते हैं। सीएसके की टीम ने इस मैच में एक बदलाव किया है और तुषार देशपांडे की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है।

पंजाब की टीम ने किये दो बदलाव

पंजाब की टीम ने किये दो बदलाव

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिये काफी अच्छी नजर आ रही है। तो हम पहले रन बना कर दबाव बनाना चाहते थे और कोशिश करेंगे कि उसे डिफेंड कर सकें। हमने पिछले मैच के बारे में ज्यादा बात नहीं की है क्योंकि ऐसा होता रहता है। हम आगे की ओर देख रहे हैं और इस मैच पर ध्यान दे रहे हैं। आज के मैच के लिये हमने दो बदलाव किये हैं और हरप्रीत बरार की जगह वैभव अरोड़ा को शामिल किया है तो वहीं पर राज बावा की जगह जितेश शर्मा को मौका दिया गया है।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (सी), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (डब्ल्यू), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (डब्ल्यू), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+