CSK के खिलाफ शतक जड़ रातों रात बना था 'हीरो', प्रीति जिंटा की टीम के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
Paul Valthaty Announces Retirement: पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पॉल वाल्थाटी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वाल्थाटी ने आईपीएल में अपना पहला मैच साल 2009 में खेला था। साल 2011 पॉल वाल्थाटी के लिए काफी अहम रहा था। इस सीजन उन्होंने आईपीएल में पंजाब के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया था।
CSK के खिलाफ नाबाद 120 रन: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पॉल वाल्थाटी ने एक यादगार पारी खेली थी। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 120 रन जड़कर वह हीरो बन गए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की पंजाब टीम 189 रनों का पीछा कर रही थी और वाल्थाटी की इस शतक की बदौलत पंजाब ने आसानी से इस मुकाबले को जीत ली थी।

पॉल वल्थाटी की चमक सकती थी किस्मत: चेन्नई के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद पॉल वल्थाटी को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी थी। आईपीएल में चमके इस सितारे से क्रिकेट फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई थी। लेकिन वल्थाटी अपनी फॉर्म को लंबे समय तक नहीं संभाल सके और धीरे-धीरे उनकी चमक एक बार फिर से फीकी होने लगी।
39 की उम्र में लिया संन्यास: पॉल वाल्थाटी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी संन्यास की जानकारी दे दी है। संन्यास को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं अपने करियर में चैंलेजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू, इंडिया अंडर-19 और मुंबई सीनियर टीम में अवसर देने के लिए बीसीसीआई और एमसीए को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे और मेरे जैसे कई क्रिकेटर्स का साथ दिया।
आंख में लगी थी चोट: पॉल वाल्थाटी के क्रिकेट करियर पर उनकी आंख में लगी चोट में भी गहरा प्रभाव छोड़ा था। दरअसल, पार्थिव पटेल और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों के साथ साल 2002 में वह अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनके आंख में चोट लग गई और इसके बाद करीब चार साल तक क्रिकेट से दूर रहे।












Click it and Unblock the Notifications