पैट कमिंस ने की सारी हदें पार, टीम इंडिया को नीचा दिखाने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर जताई ख़ुशी
Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिचेल मार्श की एक तस्वीर आई थी, इसमें वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने पाँव के नीचे लेकर बैठ दिखे हैं। इस फोटो के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और बवाल देखने को मिला था। मोहम्मद शमी ने भी इसे खराब बताया।
अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारतीय टीम को खराब दर्शाने वाली एक पोस्ट पर रिएक्ट किया है। ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया आउटलेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पोस्ट डालते हुए लिखा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई आदमी ने वर्ल्ड में रिकॉर्ड 11 बेटों को जन्म दिया।

इसमें पैट कमिंस के साथ भारतीय खिलाड़ियों के 11 छोटे-छोटे बच्चो की तरह फोटो लगाये गए। कमिंस ने इस पोस्ट पर मजे से कमेन्ट किया, बिना सोचे कमिंस ने इसे हँसी के लिए उचित सामग्री मानते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया और हँसने वाला इमोजी दिया।
इसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गया। इसे सोशल मीडिया पर लाने का काम आउट ऑफ़ कॉन्टेस्ट क्रिकेट नामक एक सोशल हैंडल ने किया। अपने एक्स अकाउंट पर इस हैंडल ने कमिंस का कमेन्ट सहित स्क्रीन शॉट डाल दिया। इसके बाद पोस्ट वायरल हो गया और कमिंस की भद्द पिटी। भारतीय फैन्स ने पैट कमिंस को आड़े हाथों लेते हुए काफी सुनाया।












Click it and Unblock the Notifications