Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pat Cummins Net Worth 2025: बेशुमार दौलत और करोड़ों की कारें! पैट कमिंस की लग्जरी लाइफ देख उड़ जाएंगे होश

Pat Cummins Net Worth 2025: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मैदान में भी गजब की बॉलिंग कर रहे हैं। जिस रफ्तार से वो विकेट चटकाते हैं, उसी तेजी से उनकी कमाई भी बढ़ी है।

टेस्ट क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक और एडवर्टाइजमेंट से लेकर प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट तक, कमिंस ने हर जगह बड़ा नाम और बड़ा दाम कमाया है।

Pat Cummins with Becky Boston

पैट कमिंस के पास करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारें और सिडनी में आलीशान बीच हाउस है। चलिए जानते हैं पेट कमिंस की दौलत की पूरी कहानी, जो आपको हैरान कर देगी।

नेट वर्थ कितनी है?
साल 2025 तक पैट कमिंस की कुल नेटवर्थ करीब 378 करोड़ आंकी गई है। यह दौलत उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सैलरी, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और स्मार्ट इनवेस्टमेंट्स से मिली है। Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट के साथ-साथ कमिंस ने बिजनेस माइंड का भी खूब इस्तेमाल किया है।

पैट कमिंस की इनकम का सोर्स क्या है?
2024-25 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्हें सालाना $2 मिलियन (₹16.5 करोड़) की सैलरी मिलती है, जिसमें $1.8 मिलियन बेस सैलरी और $2 लाख कप्तानी बोनस शामिल है। इसके अलावा उन्हें मार्केटिंग पूल से भी लगभग $1 मिलियन तक की कमाई होती है। यानि ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से ही उनकी कुल सालाना कमाई ₹24-25 करोड़ तक पहुंच जाती है।

वहीं, न्यू बैलेंस, कैरेरा, कायो स्पोर्ट्स, गेटोरेड जैसी ब्रांड्स के साथ उनकी डील्स से भी उन्हें सालाना करोड़ों की कमाई होती है। प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट से भी उन्हें जबरदस्त रिटर्न मिला है।

आईपीएल से मोटी कमाई
आईपीएल में पेट कमिंस की सैलरी में जबरदस्त उछाल आया है। 2014 में जहां वो सिर्फ ₹1 करोड़ में बिके थे, वहीं 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें ₹20.5 करोड़ में खरीदा- जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली में से एक थी।

2025 में SRH ने उन्हें ₹18 करोड़ में रिटेन किया। इससे पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी रहे, जहां से उन्होंने ₹15 करोड़ से ऊपर की रकम कमाई थी। इस तरह अब तक उन्होंने सिर्फ आईपीएल से ₹70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट
कमिंस सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट ब्रांड हैं। वो New Balance और Gillette जैसे बड़े ब्रांड्स के चेहरे हैं। फैशन में उन्होंने Carrera Eyewear और Hublot Watches के साथ भी काम किया है। डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में उन्होंने Rario, WeAre8 और Dr Electrify जैसी कंपनियों में निवेश किया है।

पैट कमिंस के पास है लग्जरी कार कलेक्शन
कमिंस के गैराज में भी शानदार कलेक्शन है। उनके पास करीब ₹3.8 करोड़ की Ferrari 488 GTB है। इसके अलावा 57 लाख की Range Rover Sport और 1.7 करोड़ की Mercedes-Benz S-Class कार मौजूद हैं। कमिंस के पास 46 लाख की Toyota Camry Hybrid भी है। यानि जितने स्टाइलिश वो मैदान पर हैं, उतने ही रोड पर भी।

रियल एस्टेट किंग भी हैं कमिंस
कमिंस के पास सिडनी के ब्रॉंटे बीच पर ₹50 करोड़ से ज्यादा का बीच फ्रंट घर है जिसमें 5 बेडरूम और ओशियन व्यू है। इसके अलावा उन्होंने 2013 में खरीदा गया क्लोवेली अपार्टमेंट हाल ही में ₹20 करोड़ में बेचा। 2017 में उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट कॉटेज भी खरीदा था जो अब उनकी प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो का हिस्सा है।

लाइफस्टाइल और ट्रैवल
पेट कमिंस का लाइफस्टाइल सादा मगर क्लासिक है। वो अक्सर अपने परिवार (पत्नी और दो बच्चों) के साथ सिडनी के बीच हाउस में वीकेंड बिताते हैं। इंटरनेशनल टूर्स के दौरान भी वो फैमिली टाइम और कल्चर एक्सप्लोरेशन का बैलेंस बनाए रखते हैं।

पैट कमिंस की फैमिली में कौन कौन है?
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस की पत्नी का नाम रेबेका जेन 'बेकी' कमिंस है। दोनों ने साल 2022 में शादी की। दोनों की पहली मुलाकात 2013 में सिडनी के एक बार में हुई थी, जब बेकी को नहीं पता था कि पैट क्रिकेटर हैं। उनका पहला बेटा अल्बर्ट 2021 में और बेटी एडिथ मारिया 2025 में जन्मी। पैट कमिंस कई बार यह कह चुके हैं कि उनकी कामयाबी का बड़ा श्रेय बेकी को जाता है। वो मानते हैं कि बेकी की ताकत और प्यार ने उन्हें एक बेहतर इंसान और खिलाड़ी बनाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+