Champions Trophy से पहले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को मिली बड़ी खुशखबरी! घर गूंजी किलकारी

Champions Trophy, Pat Cummins News: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। पैट कमिंस दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी बेकी कमिंस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। पैट कमिंस को लगातार फैंस की तरफ से शुभकामनाएं दी जा रही है।

पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर (Champions Trophy, Pat Cummins News)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस ने दूसरी बार पिता बनने के कारण क्रिकेट से ब्रेक लिया है और श्रीलंका दौरे पर नहीं गए हैं। हालांकि, वह इस समय टखने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी साबित होते रहे हैं। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

Pat Cummins 1

पैट कमिंस बने दूसरी बार पिता

पैट कमिंस और बेकी ने अपनी बेटी का नाम "एडी" रखा है। अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह आ गई है! हमारी खूबसूरत बच्ची एडी। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि इस पल में हम कितने खुश और भावनाओं से भरे हुए हैं। इसके अलावा बेकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और कमिंस अपनी बेटी के साथ सिडनी के बीच पर टहलते नजर आ रहे हैं।

पैट कमिंस ने 2020 में की थी सगाई

पैट कमिंस और बेकी कमिंस ने 2020 में सगाई की थी। इससे पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर अगस्त 2022 में उन्होंने सात फेरे लिए। हालांकि, शादी से पहले ही वे माता-पिता बन गए थे। अक्टूबर 2021 में उनके बेटे 'एल्बी' का जन्म हुआ। अब कमिंस और उनकी पत्नी बेकी दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर एक नन्ही परी 'एडी' ने जन्म लिया है।

कौन होगा ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान

सूत्रों की मानें तो टखने की चोट के कारण पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाएंगे। भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान वे चोटिल हो गए थे। शुरुआत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वे टीम से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ या ट्रैविस हेड को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 12 फरवरी तक अपनी अंतिम टीम की घोषणा करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+