ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत, फूट-फूटकर रोने लगे खिलाड़ी, हार का दर्दनाक वीडियो वायरल

Under 19 Would Cup Semi Final 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला आखिरी ओवर तक गया और आखिरी ओवर में जाकर मैच का रिजल्ट सामने आया।

आखिर ओवर में मिली जीत

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद जीशान टीम के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए। मोहम्मद जीशान से खिलाड़ियों को विकेट की उम्मीद थी। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी। जबकि पाकिस्तान की टीम एक विकेट लेने के बाद इस मुकाबले को अपने नाम कर लेती। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए यह ओवर बेहद अहम था।

Would Cup 1

भारत से होगा फाइनल मैच

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी राफ मैकमिलन ने पाकिस्तान के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राफ मैकमिलन ने मोहम्मद जीशान की गेंद पर चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। जहां 11 फरवरी यानी कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना भारतीय टीम से होगा।

टूटा फाइनल खेलने का सपना

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया यह मुकाबला लो स्कोरिंग रहा। राफ मैकमिलन ने जैसे ही जीशान की गेंद पर चौका लगाया। पाकिस्तान के खिलाड़ी वहीं मैदान पर हताश होकर नीचे गिर गए। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चेहरे बूझे हुए नजर आए। वहीं उनके कंधे भी झुके हुए दिखे। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आंखों से आंसू भी छलक पड़े और इसके साथ ही उनका फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया।

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों का यह भी दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। भारतीय फैंस भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को सपोर्ट कर रहे थे। दरअसल हर कोई चाहता था कि अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाए, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+