'चने वाला चाचा' बनकर सड़क किनारे ठेले पर नजर आए वहाब रियाज, वायरल हुआ ये VIDEO

नई दिल्लीः पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को हम जान लगाकर बॉल करने के लिए जानते हैं। उन्होंने कभी भी बॉलिंग पर अपनी बढ़ती हुई उम्र को हावी नहीं होने दिया। कभी-कभी यह हैरत भरा भी है कि ये गेंदबाज नेशनल टीम में नियमित तौर पर जगह क्यों नहीं बना पाता। रियाज गेंदों के साथ तेज रहते हैं। वहाब रियाज ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे चना बेचते हुए नजर आ रहे हैं। यह अजीब लग सकता है लेकिन रियाज ने वीडियो बनाने की खातिर वास्तव में चना बेचने की कोशिश की है।

 सड़क पर चना बेचते हुए नजर आए वहाब रियाज-

सड़क पर चना बेचते हुए नजर आए वहाब रियाज-

इस वीडियो में आप रियाज को चलती-फिरती व्यस्त सड़क पर चना बेचते हुए देख सकते हैं। अब सड़कों के ठेलों पर नियमति तौर पर सामान भले ही कम हो गया है लेकिन यह आज भी कई चर्चित क्रिकेटरों की बचपन की सुनहरी यादों का हिस्सा हैं। रिजाज ने भी कुछ ऐसे ही बचपन को याद किया है।

रियाज वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखते हैं, मैं आज के दिन आपका चनों वाला चाचा हूं! ऑर्डर भेजकर बताएं कि, क्या बनाऊं और कितने का बनाऊ? इसके बाद रियाज हंसी का फव्वारा छूटने की इमोजी लगाते हैं।

अहमद शहजाद ने मजेदार कमेंट देते हुए कहा

वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि रियाज एक ग्राहक से पूछते हैं कि कितने का बनाऊं। मोटरसाइकिल सवाल वह ग्राहक बस खिसियाकर रह जाता है। इसके बाद रियाज वापस दुकानदार को उसका काम सौंप देते हैं।

वीडियो में रियाज आगे लिखते हैं- "ये मुझे मेरे बचपन के दिनों की याद दिलाता है। यहां थोड़ा समय बिताना अच्छा लगा।"

रियाज के वीडियो पर अहमद शहजाद ने मजेदार कमेंट देते हुए कहा है- वहाब अंकल, अली भी थोड़े से चने चाहता है।

नेशनल क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर-

नेशनल क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर-

वहाब रियाज के करियर की बात करें तो तेज गेंदबाज ने 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम टेस्ट में 83, वनडे में 120 और अंतरराष्ट्रीय टी20 में 34 विकेट हैं।

वहाब रियाज ने अपने करियर में 1000 से अधिक रन बनाए हैं और वनडे में उनके नाम तीन अर्धशतक हैं। पाकिस्तान का यह सीनियर तेज गेंदबाज पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच नवंबर-दिसंबर 2020 में खेला था और 2018 के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+