'या अल्लाह एक और मुसीबत आ गई,' अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर पाकिस्तानी मीडिया की निकली चीखें

अभिषेक शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हुए अभी सिर्फ दो ही दिन हुए हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने के बाद दूसरे ही मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से धमाका कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर वर्ल्ड का ध्यान खींच लिया।

अभिषेक शर्मा ने महज 46 गेंदों में ही अपना सैकड़ा जमा दिया था। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 8 गगनचुम्बी छक्के उड़ाए। इस शतक के बाद दुनिया अभिषेक शर्मा की चर्चा कर रही है। इसमें पाकिस्तानी मीडिया भी शामिल हो गया है।

abhishek sharma

पाकिस्तान से यूट्यूब पर पत्रकारिता करने वाली मोहसिन अली ने जमकर अभिषेक शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़े। कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों को अभिषेक शर्मा की बैटिंग हैरान करने वाली लगी। कई लोगों ने यह भी कहा कि अभिषेक शर्मा तो रोहित शर्मा से भी आगे है।

एक पत्रकार ने कहा कि सब सोच रहे थे कि रोहित शर्मा अब चला गया लेकिन यह तो उससे भी खूंखार खिलाड़ी आ गया है। अभिषेक शर्मा ने और भी ज्यादा तबाही मचा दी है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में गदर मचाया था लेकिन अब यहाँ भी तबाही मचा दी है। पाकिस्तानी मीडिया का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+