Shaheen Afridi: शाहीन अफरीदी की शादी के बाद हुई विदाई की रस्म

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में श्रीलंका से मिली हार के बाद पाकिस्तान का एशिया कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया था। वहीं फाइनल में सबसे पहले पहुंची टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज कर आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप 2023 खत्म होने के बाद दूसरी बार शादी करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि यह विदाई की रस्म थी।

अफरीदी ने घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अपनी पत्नी अंशा अफरीदी के साथ ही दूसरी बार शादी करने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, शाहीन अफरीदी और अंशा के विवाह समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह जोड़ी एशिया कप के समापन के ठीक दो दिन बाद 19 सितंबर, 2023 को होने वाले दूसरे विवाह समारोह के साथ अपने प्यार का जश्न भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयार है।

Shaheen Shah Afridi

क्या है दूसरी शादी की वजह
शाहीन अफरीदी और अंशा की पहली शादी इस साल की शुरुआत में अफरीदी आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शाहीन अफरीदी ने खुद शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने फैंस से समारोह की तस्वीरें वायरल न करने का आग्रह किया था।

हालांकि, यह जोड़ा अब दोबारा शादी करके और इस बार समारोह में अधिक लोगों को आमंत्रित करके एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार है। मालूम हो कि शाहीन अफरीदी की पत्नी अंशा पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें- World Cup से पहले वसीम अकरम ने BCCI को चेताया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर किया बड़ा दावा

वहीं दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट में मेजबान भारत और पाकिस्तान के बीच पहला बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान पहला आधिकारिक अभ्यास मैच 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की टीम 25 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+