World Cup से पहले वसीम अकरम ने BCCI को चेताया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर किया बड़ा दावा

World Cup 2023: टीम इंडिया ने कोलंबो में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवां एशिया कप खिताब जीत लिया। श्रीलंका पर शानदार जीत के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी में जुट गई है।

वर्ल्ड कप 2023 से पहले शुरू हो रही इस सीरीज में भारत फिर से विभिन्न कॉम्बिनेशन को आजमा सकता है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और गेंदबाज वसीम अकरम को लगता है कि यह सीरीज़ 'अनावश्यक' है।

वसीम अकरम का मानना है कि इस सीरीज से भारतीय खिलाड़ियों की थकान बढ़ सकती है। टीम अगस्त से ही यानी एशिया कप से पहले ही वेस्टइंडीज के दौरे पर थी, जो दो सप्ताह से अधिक समय तक चला। ऑस्ट्रेलिया वनडे और विश्व कप के बीच आराम करने के लिए बहुत कम समय होने के कारण अकरम का मानना है कि बायलेटरल सीरीज में भाग लेना भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह हित में नहीं हो सकता है।

Rohit sharma Wasim Akram

अकरम ने एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा कि, 'यहां सीरीज के लिए प्रत्येक मैच के बीच अलग-अलग वेन्यू हैं जहां भारत में टीम ट्रेवलिंग करेगी, आपको वर्ल्ड कप से पहले अपनी ऊर्जा बचाए रखने की जरूरत होती है, लेकिन पता नहीं क्यों वे ये वनडे सीरीज खेल रहे हैं। शायद इसे पहले ही शेड्यूल किया गया होगा। लेकिन यह थोड़ा गैर-जरूरी है।'

उन्होंने कहा कि, 'आप एक मेगा-टूर्नामेंट से पहले थकना नहीं चाहेंगे। यदि आप टीम में कुछ और खिलाड़ी चाहते हैं, तो आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में खिला सकते हैं।'

टीम इंडिया विश्व कप से पहले इंग्लैंड (30 सितंबर) और नीदरलैंड (3 अक्टूबर) के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में हिस्सा लेगी और चार दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम की ऐतिहासिक भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+