IPL 2023: पाकिस्तानी गेंदबाज ने विराट को बताया 'रियल किंग', कोहली की तारीफ में किया ट्वीट

IPL 2023: आईपीएल में अपना सातवां शतक पूरा करते ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी शानदार पारी के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भी प्रशंसा की है।

virat kohli

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में अपना सातवां शतक जड़ दिया है। कोहली की आतिशी पारी के लिए उनकी प्रशंसा सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है। बेशक आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गई, लेकिन कोहली की इस धुआंधार पारी ने सभी का दिल जीत लिया। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी खुद को कोहली की तारीफ किए बिना नहीं रोक सके।

आईपीएल में कोहली के नाम सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
आईपीएल के 70वें मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी काबिलियत को साबित कर दिया। अपने आईपीएल करियर का 7वां शतक लगाते ही कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

विराट कोहली ने आईपीएल के 16वें सीजन में लगाया दूसरा शतक
दरअसल, आईपीएल में शतक लगाने के मामले में अब तक कोहली और गेल बराबर पर थे, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान कोहली ने गेल को पीछे छोड़ दिया। किंग कोहली ने 61 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से ये शतक जड़ा। आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में कोहली का ये दूसरा शतक है।

विराट कोहली ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनका शतक भी टीम को एंट्री नहीं दिला सका, क्योंकि शुभमन गिल की नाबाद शतकीय पारी ने आरसीबी के सपनों को तहस-नहस कर दिया।

पाकिस्तानी गेंदबाज ने की कोहली की प्रशंसा
विराट कोहली की विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने भी ट्वीट कर कोहली को रियल किंग बताया। साथ ही उन्हें सच्चे चैंपियन भी बताया।

Recommended Video

    IPL 2023: IPL जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी Prize Money, टीमों पर करोड़ों की बारिश |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+