ICC Women's World Cup : पाकिस्तानी खेमा पड़ा भारी, भारत के नामी खिलाड़ी सस्ते में आउट

ओवल : भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के अभियान की शुरूआत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ की। बे ओवल के माउंट माउंगानुईक स्टेडियम में मिताली राज ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन पाकिस्तानी खेमे ने अपना पलड़ा भारी कर लिया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम का मध्यक्रम भी सस्ते में पवेलियन लाैट गया, जिस कारण 5 विकेट 112 पर ही गिर गए।

india vs pakistan

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग करने उतरे। दोनों से अच्छी शुरूआत की उम्मीद थी, लेकिन शैफाली 6 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले डियान बैग की गेंद पर बोल्ड हो गईं। हालांकि, इसके बाद तीसरे नंबर पर आईं दिप्ती शर्मा ने मंधाना का साथ दिया। दोनों ने स्कोर को खींचने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की मजबूत साझेदारी भी हो गई। इस दाैरान मंधाना ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं दिप्ती 57 गेंदों में 40 रन बनाकर 96 के स्कोर पर आउट हो गईं।

यह भी पढ़ें- IND vs SL : रविंद्र जडेजा ने किया खुलासा, इस कारण दोहरा शतक लगाने से चूक गए

इसके बाद चाैथे नंबर पर मिताली राज आईं, लेकिन 25वें ओवर की पहली गेंद पर मंधाना भी 75 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने 3 चाैके व 1 छक्का लगाया। उस समय टीम का स्कोर 98 था। लेकिन मंधाना के बाद आईं हरमनप्रीत काैर से बड़ी पारी की उम्मीद दीं। लेकिन मिताली और हरमनप्रीत भी सस्ते में आउट होकर टीम को मुश्किल में डाल गईं। हरमनप्रीत 5 रन बनाकर निदा दर का शिकार बनीं। फिर मिताली का साथ देने आईं विकेटकीपर रिचा घोश भी 1 रन बनाकर आउट हो गईं। इस तरह भारत की आधी टीम 30.5 ओवर में 112 रनों पर ढेर हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+