PAK vs SL: 345 रन का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान ने रचा इतिहास, शफीक-रिजवान बने हीरो
Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। नीदरलैंड के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका को पटखनी देने का काम किया। श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का पीछा कर पाकिस्तान ने अपने नाम एक बड़ा रिक़ॉर्ड भी बना लिया है। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के दौरान कुल चार शतक आए। श्रीलंका की पारी में कुसल मेंडिस ने शतक जड़ा तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के बल्ले से शतक निकले। अब्दुल्ला सफीक और मोहम्मद रिजवान की पार्टनरशिप की बदौलत ही पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में दमदार वापसी की। पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़े चेज को अंजाम दिया।

इमाम-बाबर पर फूटा फैंस का गुस्सा
बाबर आजम फ्लॉप












Click it and Unblock the Notifications