PAK vs SL: 'टिकट कटा कर, वापस घर भेज दो इन सबको', इमाम-बाबर पर फूटा फैंस का गुस्सा
PAK vs SL, 8th Match, ICC Cricket World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को जीत के लिए 345 रनों की जरूरत है। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक एक बार फिर से फ्लॉप रहे। इमाम उल हक ने खराब शॉट खेल कर अपना विकेट गंवाया। दिलशान मदुशंका ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया।
बाबर आजम फ्लॉप: इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान बाबर आजम का बल्ला भी खामोश ही रहा। बाबर 15 गेंद पर 10 रन बनकार सदीरा समरविक्रमा को कैच थमा बैठे। 345 रनों का पीछा करते हुए शुरुआती 10 ओवर में ही पाकिस्तान में दो विकेट गंवा दिए। पाकिस्तानी बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार क्रिकेट फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

फैंस कर रहे ट्रोल: दोनों ही बल्लेबाजों से पाकिस्तान की टीम को बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ यह दोनों ही ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। इमाम उल हक की लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस इमाम की जगह फखर जमां को प्लेइंग इलेवन में लाने की बात कर रहे हैं। खराब फॉर्म की वजह से फखर को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया।
श्रीलंका को नहीं मिली है जीत: कुछ फैंस लिख रहे हैं कि ऐसी परफॉर्मेंस से अच्छा इनकी टिकट करा कर वापस देश भेज दो। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका की टीम ने कभी पाकिस्तान को नहीं हराया है। श्रीलंका के पास पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने का यह शानदार मौका है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका पाकिस्तान को हरा सकती है। श्रीलंका इस मुकाबले बहुत अच्छी पोजीशन पर है और इसे जीतने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications