PAK VS OMN Pitch Report: स्पिन का जाल या बल्लेबाजों की आतिशबाजी? पाकिस्तान-ओमान मैच की पिच रिपोर्ट
PAK VS OMN Pitch Report: एशिया कप में आज 12 सितंबर को टूर्नामेंट का चौथा मैच काफी रोमांचक होने वाला है। एक तरफ दो बार की चैंपियन पाकिस्तान है तो दूसरी ओर एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत कर रही ओमान। मैच निर्धारित समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा।
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह ग्रुप ए का दूसरा मैच होगा और दोनों टीमें अंक तालिका में अपना खाता खोलने की कोशिश करेंगी। आज के मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ओमान के लिए आज का मुकाबला किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है। अपना पहला एशिया कप मैच खेल रही इस टीम को अपनी क्षमता साबित करने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि पाकिस्तान ने हाल ही में यूएई टी20 ट्राई सीरीज जीती है और वह काफी अच्छी फॉर्म में है।
PAK बनाम OMN: मैच शेड्यूल
- मैच: पाकिस्तान (PAK) बनाम ओमान (OMN), मैच 4, एशिया कप 2025
- मैच की तारीख: 12 सितंबर, 2025 (शुक्रवार)
- टॉस का समय- शाम 7:30 (भारतीय समयानुसार)
- समय: रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- वेन्यू: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
PAK बनाम OMN: वेदर रिपोर्ट
आज यानि शुक्रवार शाम को दुबई का तापमान 36°C के आसपास रहने की संभावना है। गर्मी के कारण खिलाड़ियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान ह्यूमिडिटी 50 से 55 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।
PAK बनाम OMN: पिच रिपोर्ट
भारत बनाम यूएई मैच के दौरान दुबई का विकेट काफी अच्छा देखने को मिला। यह पिच मुख्य रूप से स्पिन फ्रेंडली है। ऐसे में यहां स्पिनरों का दबदबा रहेगा। इस मैदान पर काफी टर्न देखने को मिला है। स्पिनर्स न केवल विकेट ले सकते हैं, बल्कि रन-रेट को भी रोक सकते हैं। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों की भूमिका सीमित होगी। बल्लेबाज़ों को तालमेल बिठाने की जरूरत है, और वे इस मैदान पर रन बना सकते हैं।
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम
ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, हसनैन शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान यूसुफ, नदीम खान।












Click it and Unblock the Notifications