Pakistan vs New Zealand: पाक-न्यूजीलैंड मैच हुआ रद्द, किसको मिलेगी अब सेमीफाइनल में एंट्री
Pakistan vs New Zealand: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं, लेकिन कोलंबो का मौसम इस महामुकाबले में सबसे बड़ा विलेन बनकर उभरा है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में लगातार हो रही बारिश ने टॉस के बाद खेल शुरू नहीं होने दिया है। अंत में मुकाबला रद्द कर दिया गया।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, सुपर-8 चरण के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया। इसका मतलब था कि अगर शनिवार को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो अगले दिन खेल नहीं कराया जाएगा। मैच को उसी दिन रद्द (Washed Out) घोषित कर दिया जाएगा और वही हुआ।

अंकों का बंटवारा: दोनों को 1-1 पॉइंट
अगर रात 10:16 बजे (कट-ऑफ टाइम) तक कम से कम 5-5 ओवर का मैच भी आयोजित हो सकता था लेकिन स्थिति खराब होने के कारण इस मैच को पहले ही रद्द घोषित कर दिया गया, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया।
पाकिस्तान का नुकसान
पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन यहां 1 अंक मिलने से उन्हें अगले मैचों में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। बारिश के कारण मैच धुलने पर नेट रन रेट (NRR) अपडेट नहीं होता है। अगर आगे चलकर अंकों की बराबरी हुई, तो यह 1 अंक भारी पड़ सकता है और सेमीफाइनल का फैसला बाकी बचे मैचों के नेट रन रेट पर टिका होगा।
हालांकि यहां नुकसान न्यूजीलैंड का भी होगा, उनको भी अगले दोनों मैच जीतने होंगे। पाक का मामला इसलिए खराब होगा क्योंकि उनको अगले मैच भी श्रीलंका में खेलने हैं और अगला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो सेमीफाइनल से टीम बाहर होगी।
पाक को चाहिए हर हाल में मैच
श्रीलंका में मौसम कभी भी करवट ले सकता है और बारिश होने से काम खराब हो जाता है। पाकिस्तानी टीम अब यही प्रार्थना कर रही होगी कि आने वाले मैचों में बारिश दूर रहे, ताकि चार अंक लेकर सेमीफाइनल मी दौड़ में बरकरार रह सकें।












Click it and Unblock the Notifications