PAK vs NZ: बाबर के लिए ऐसी पिच बनाई जाती है? फिर सरेआम बेइज्जत हुआ पाकिस्तान
Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगातार अपने घर पर शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा वहां की पिचों को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी ड्रॉ की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि दूसरा टेस्ट रोमांचक होगा। लेकिन मैच नया और नतीजा पुराना ही लग रहा है। इसके लिए पाकिस्तान द्वारा बनाई गई मैच के लिए पिच को लेकर भी आलोचना की जा रही है।

पाकिस्तानी पिच की हो रही है आलोचना
पाकिस्तान को अपने ही घर पर पहली बार इंग्लैंड के हाथों टेस्ट मैचों में क्लीन स्विप का सामना करना पड़ा था। टेस्ट मैच के लिए जिस तरीके का पिच होना चाहिए, पाकिस्तान वैसा बनाने में नाकाम रहा है। सपाट पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है और पाकिस्तान में खेले गए पिछले कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में भी गेंदबाजों के लिए पिच से कोई मदद नहीं है।

कराची में पाकिस्तान हुआ बेइज्जत
न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल ने पिच को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी कमेंटेटर से बाबर आजम को लेकर एक सवाल किया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के लिए बनाए गए पिच को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी पिच बाबर के लिए बनाए जाते हैं क्या?साइमन डोल के इस सवाल को सुनकर पाकिस्तानी कमंटेटर ने चुप्पी साध ली।

साइमन डोल के सवाल से मचा बवाल
साइमन डोल ने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर पिच बनाने के निर्देश कहां से आते हैं? क्या वो बाबर आज़म से आए हैं? क्या वो अपने आंकड़ों में सुधार के लिए इस तरह की पिचों पर खेलना चाहते हैं। साइमन के इस सवाल को पाकिस्तानी कमंटेटर ने हंस कर टाल दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड की टीम पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी पाकिस्तान पर हावी रही और मैच पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली। लेकिन मैच के तीसरे दिन और चौथे दिन पाकिस्तान ने मैच में वापसी की है।












Click it and Unblock the Notifications