PAK vs NZ 4th T20I: पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Pakistan vs New Zealand, Pitch Weather Report: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 25 अप्रैल को खेला जाएगा। पाकिस्तान का गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी करेगा। तीन मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर पर है। मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे शुरू होगा।
गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए सपोर्टिव है। हालांकि, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिन गेंदबाजों को विकेट निकालने के मौके मिलेंगे। यहां तेज गेंदबाज नई गेंद से कमाल करते देखे गए हैं तो यह मैच भी हाई-वोल्टेज हो सकता है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की तुलना में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अधिक मैच जीते हैं।

लाहौर की वेदर रिपोर्ट
सीरीज के शुरुआती खेलों में रावलपिंडी की तुलना में लाहौर में मौसम अधिक गर्म रहने का पूर्वानुमान है। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच में मौसम साफ रहेगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में मौसम साफ रहा। ऐसे में दर्शक आज भी बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- DC vs GT Playing11: दिल्ली और गुजरात के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इरफान खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, फखर जमान, इमाद वसीम, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, ज़मान खान।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, बेन लिस्टर, जोश क्लार्कसन, टॉम ब्लंडेल, विलियम ओ'रूर्के, ज़कारी फ़ॉल्क्स।












Click it and Unblock the Notifications