PAK vs ENG: 'पाकिस्तान के साथ बेईमानी हुई है...' अंपायर के फैसले पर फूटा फैंस का गुस्सा

Pakistan vs England, 2nd Test: मुल्तान टेस्ट खराब अंपायरिंग की वजह से सुर्खियों में आ गया है। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन अंपायर के एक फैसले पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं।

Pakistan vs England

Pakistan vs England, 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट काफी रोमांचक हो चुका है। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए चौथी पारी में 355 रनों की जरूरत है। पाकिस्तान ने चौथे दिन की शुरुआत शानदार अंदाज में किया। सऊद शकील और मोहम्मद नवाज चौथे दिन लंच से ठीक पहले आउट हुए, लेकिन तब तक पाकिस्तान जीत से सिर्फ 64 रन दूर थी।

सऊद शकील के कैच पर मचा बवाल

सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक 213 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली। वह अपना शतक लगाने से चूक गए और लंच से ठीक पहले मार्क वुड की गेंद पर कैच आउट हो गए। विकेटकीपर ऑली पोप ने डाइव मारकर सऊद शकील का कैच पकड़ने का काम किया। सऊद शकील के कैच पर सोशल मीडिया पर फैंस बवाल मचा रहे हैं। कई क्रिकेट दिग्गजों ने भी इस बल्लेबाज को नॉट आउट बता दिया है।

खराब अंपायरिंग की हो रही आलोचना

सोशल मीडिया पर लगातार तीसरे अंपायर के फैसले के खिलाफ फैंस अवाज उठा रहे हैं। पाकिस्तान फैंस के मुताबिक अंपायर ने यहां बेईमानी की है। दरअसल, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब पोप ने सऊद शकील का कैच पकड़ा तो गेंद जमीन पर लग गई थी। गेंद जमीन से लगने के बाद भी अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया और शकील को पवेलियन लौटना पड़ा।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की टीम- अब्दुल्लाह शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली और अबरार अहमद।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉले, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, विल जैक्स, मार्क वुड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन, ऑली रॉबिनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+