PAK vs BAN: पाकिस्तान या बांग्लादेश किसका पलड़ा भारी? मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम

Pakistan vs Bangladesh, 31st Match: कोलकाता के ईडन गार्डन में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैचों में हार झेलने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे पूरी तरीके से बंद नहीं हुए हैं। लेकिन पाकिस्तान को अब सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।

पिछले मैच में मिली थी हार: नीदरलैंड के खिलाफ 87 रनों से हार झेलने के बाद बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की कोशिश जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में खुद को बेहतर पोजीशन पर लाने की होगी। ईडन गार्डन में नीदरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने पिछला मुकाबला खेला था जिसमें उसे 87 रनों से हार मिली थी।

Pakistan vs Bangladesh 1

मैच में टॉस होगा अहम: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस अहम होगा। कोलकाता की ईडन गार्डन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिलने के चांस से ज्यादा है। इस मैदान पर अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 19 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि 12 बार लक्ष्य पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों की ही कोशिश टॉस जीतकर यहां पहले बल्लेबाजी करने की होगी।

जानिए कैसा रहेगा मौसम: मौसम की बात करें तो कोलकाता में होने वाले इस मैच के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पूरे दिन तापमान 22 डिग्री न्यूनतम और 31 डिग्री अधिकतम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दोपहर में जब मुकाबला शुरू होगा तो उसे वक्त खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टीम वर्ल्ड कप में आने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर अपने आप को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अंक तालिका में बेहतर पोजिशन पर रहना चाहेगी।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी: वनडे में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भाी रहा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 33 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं बांग्लादेश की टीम सिर्फ पांच मैच जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में मंगलवार को होने वाले मुकाबले में भी बांग्लादेश पर पाकिस्तान की टीम हावी रह सकती है। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+