PAK vs BAN: एक जीत से पाकिस्तान का जोश हाई...., फैंस ने कहा- अब हम सेमीफाइनल में पहुंचेंगे

Pakistan vs Bangladesh highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को जीत मिली है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पाकिस्तान की इस जीत से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट फैंस बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। लगातार चार मैच हारने वाली पाकिस्तान की टीम ने आखिरकार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

पाकिस्तान ने आसानी से जीता मैच: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश का यह फैसला उनके खिलाफ ही चला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 45 ओवर में ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश ने 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में आसानी से इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

pakistan vs bangladesh 1

फैंस का जोश हाई: पाकिस्तान को मिली जीत के बाद फैंस का जोश हाई है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। खास तौर पर फखर जमान की बल्लेबाजी से फैंस काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के इस जीत ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान अगर आने वाले दो मुकाबले भी जीत लेती है तो सेमीफाइनल में जाने की उसकी उम्मीद बढ़ जाएगी। हालांकि इसके लिए न्यूजीलैं को अपने सारे मुकाबला हारने होंगे। पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद है कि उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

बांग्लादेश हुई वर्ल्ड कप से बाहर: दूसरी तरफ इस हार के साथ ही बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। सात मैच में दो अंक हासिल करने वाली बांग्लादेश की टीम के लिए अब सेमी फाइनल में जगह बनना नामुमकिन हो गया है। अगर वह बचे हुए दो मैच जीत भी लेती है तो इसके बावजूद भी उसके छह अंक ही होंगे जो कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+