PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम, घर बैठे करोड़पति बनने का बड़ा मौका?

PAK vs BAN Dream11 Prediction: वनडे वर्ल्ड कप का 31वां मैच मंगलवार, 31 अक्टूबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने पिछले चार मैच हार चुका है, जबकि बांग्लादेश लगातार पांच मैच हारकर यहां आ रहा है।

पिछले मैच में कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना किया और 46.4 ओवर में 270 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और सऊद शकील ने अर्धशतक लगाए। शकील 52 गेंदों पर 52 रन बनाकर हाईएस्ट स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका ने 271 रन के लक्ष्य को 47.2 ओवर में एक विकेट रहते हासिल कर लिया।

pakistan

बांग्लादेश को अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वे 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहे। बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज 40 से ज्यादा रन नहीं बना सका।

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है। हालांकि, वर्ल्ड कप के पिछले मैच में यहां नीदरलैंड और बांग्लादेश के गेंदबाज काफी सफल साबित हुए। मैदान पर आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला होता है। इसके अलावा यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकाल सकते हैं।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग-11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक/फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम/हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग-11
लिटन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम।

पाकिस्तान और बांग्लादेश की बेस्ट ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
  • बल्लेबाज- बाबर आजम, अब्दुल्ला शफीक, लिटन दास
  • ऑलराउंडर- इफ्तिखार अहमद, मेहदी हसन मिराज, साकिब अल हसन, महेदी हसन
  • गेंदबाज- शरीफुल इस्लाम, हारिस रऊफ, शाहिद अफरीदी
  • उपकप्तान- मोहम्मद रिजवान
  • कप्तान- महेदी हसन

पाकिस्तान और बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 38 मैच खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 33 मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश को 5 मैचों में जीत मिली है। इस आंकड़े के अनुसार, पाकिस्तान काफी मजबूत स्थिति में है, लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में फिलहाल, उन्हें लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम
कोलकाता में मौसम की स्थिति धुंधली रहने वाली है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक अगले 24 घंटों में कोलकाता में बारिश की संभावना कम है। शहर में आंधी-बारिश की संभावना नहीं है। यहां तापमान 33 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाने की भी संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+