World Cup 2023 में PAK vs AFG के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें एमए चिदंबर की पिच और वेदर रिपोर्ट

Pakistan vs Afghanistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 22वें मैंच में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला, आज 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी।

अफगानिस्तान अब तक विश्व कप 2023 में एक जीत हासिल करने में सफल रहा है। टूर्नामेंट में उनकी एकमात्र जीत गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी। चार मैच खेलकर अफगानिस्तान दो अंक हासिल करने में सफल रहा है।

ma chidambaram stadium

पाकिस्तान भी अपने पिछले दो मैचों में जीत से वंचित रहा है। अपने पिछले विश्व कप 2023 मैच में बाबर आजम की टीम को पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 62 रन से हार का सामना करना पड़ा। चार मैच खेलकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम दो मैच जीतने में सफल रही है।

चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में आज ज्यादातर धूप रहने की उम्मीद है। विश्व कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान आसमान लगभग साफ रहेगा और बारिश की वजह से रुकावट आने की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। मैच के दौरान हवा की गति लगभग 20 किमी/घंटा होगी।

एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार साबित होती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और धीमी होने की उम्मीद है। चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी , मोहम्मद वसीम।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+