AFG vs PAK: पाकिस्तान-अफगानिस्तान वनडे में भिड़ने को तैयार, ऐसे देख लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

AFG vs PAK, 1st ODI, Afghanistan v Pakistan in Sri Lanka, 2023: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका में एशियाई टीमों के बीच एशिया कप खेला जाना है। एशिया कप के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश साहित भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। श्रीलंका में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में हर फैंस की नजर बनी हुई है। एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने वाली है।

एशिया कप की तैयारी का मौका: पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाली एशिया कप टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। एशिया कप के इतिहास में पहली बार दो देश मिलकर इसका आयोजन करा रहे हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन किया जाना है। ऐसे में एशिया कप की तैयारी के लिहाज से पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों के पास श्रीलंका की पिचों पर खुद को ढालने का मौका होगा।

Pakistan Vs Afghanistan

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 22 से 26 अगस्त तक वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के शुरुआती दो मैच हंबनटोटा और आखिरी मैच कोलंबो में होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरू किए जाएंगे। वनडे सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा फैंस दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विट हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट ले सकते हैं।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम ज़ादरान, रहमत शाह, नजीबुल्लाह ज़ादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान, फज़लहक फारूकी, नूर अहमद, अज्मतुल्लाह ओमरजाई।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+