NED vs PAK: पाकिस्तानी टीम का नीदरलैंड्स दौरा हुआ रद्द, जानें इसका क्या कारण रहा

Pakistan Tour of Netherlands postponed: अगले साल मई में पाकिस्तानी टीम को टी20 सीरीज खेलने के लिए नीदरलैंड्स जाना था। नीदरलैंड्स दौरा अब स्थगित हो गया है। शेड्यूल की समस्या के चलते ऐसा किया गया है। नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड को पीसीबी की तरफ से दौरा स्थगित करने का अनुरोध किया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शेड्यूल में पहले से ही कई सीरीज हैं। ऐसे में इस भार को कम करने के लिए पीसीबी ने नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड से दौरा स्थगित करने की बात कही। माना जा रहा कि दोनों क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज को पुनर्निर्धारित करने के विकल्पों को तलाश रहे हैं। फिर से किसी दूसरे समय इसे आयोजित किया जा सकता है।

pakistan team

मई में पाकिस्तान ने डच देश में टी20 मैचों की सीरीज खेलने का इरादा बनाया था। इसमें तीन मुकाबले खेले जाने थे। पाकिस्तानी टीम के शेड्यूल कैलेण्डर में समय ज्यादा नहीं बचने की वजह से इस दौरे को रद्द कर किसी अन्य समय कराए जाने का निर्णय लिया गया।

नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के हाई परफोर्मेंस मैनेजर ने पीसीबी के फैसले पर निराशा जताई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि साफ़ तौर पर हम निराश हैं। निश्चित रूप से हम स्थिति को भी समझते हैं। हमें उम्मीद है कि घर या बाहर हमें सीरीज खेलने के लिए एक नई विंडो मिल जाएगी।

पाकिस्तानी टीम का वर्ल्ड कप अभियान निराश करने वाला था। टीम टॉप चार में भी जगह नहीं बना पाई थी। पाक टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। अगला असाइनमेंट अब ऑस्ट्रेलिया दौरा है। पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए टीम की घोषणा भी कर दी गई है।

वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तानी टीम में कप्तान से लेकर सलेक्टर तक परिवर्तन कर दिया गया। शान मसूद को टेस्ट में कप्तान बनाये गए हैं। शाहीन अफरीदी को सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तान नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+