श्रीलंका से नाराजगी के बीच पाकिस्तानी टीम इस देश में खेलेगी, पीसीबी ने भी जता दी सहमति

पाकिस्तान की टीम अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी। इसके बाद कीवी टीम के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट में सीरीज खेलने की योजना पर काम चल रहा है।

Pakistan Team

Pakistan to play in New Zealand: साल 2024 में पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस दौरे के बाद एक और सीरीज की सहमति बनी है। ऑस्ट्रेलिया के ही पड़ौसी देश न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाक टीम जाने वाली है। खबरों के अनुसार यह ऑफ़र न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मई में दिया था और पीसीबी ने स्वीकार कर लिया है।

दोनों क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज का कार्यक्रम फिक्स करने में लगे हुए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट क्रिकेट में कोई मैच नहीं खेला जाएगा। 7 जनवरी को पाकिस्तानी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कीवी टीम के खिलाफ सीरीज होगी।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज जनवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में घरेलू सीरीज खेलेगी। इससे पहले का विंडो खाली है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तानी टीम के साथ सीरीज का प्रस्ताव दिया गया है।

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाक टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। पाकिस्तान ने कीवी टीम को हराया था। कीवी टीम ने भी दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच हालिया समय में काफी क्रिकेट देखने को मिला है। न्यूजीलैंड ने दो टुकड़ों में पाकिस्तान दौरा किया था।

पाकिस्तान दौरे पर कीवी टीम टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही थी। 0-0 से सीरीज समाप्त हुई थी। इसके बाद वनडे में कीवी टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की और टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई थी। इसके बाद हाल ही में दोनों टीमों के बीच हुई वनडे सीरीज में पाक टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।

साल 2021 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्ताब दौरा बीच में ही छोड़ दिया था। पहले मैच में टॉस से पहले यह निर्णय लिया गया। सुरक्षा कारणों से कीवी टीम ने तुरंत पाकिस्तान छोड़कर जाने का फैसला लिया था। इसके बाद फिर से दौरे पर आने की सहमति देखने को मिली और कीवी टीम खेलने के लिए पाकिस्तान गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+