PAK vs SL: राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच पाक टीम का श्रीलंका में जोरदार स्वागत, देखें वीडियो
राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है।
नई दिल्ली, 15 जुलाई: राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 16 से 20 जुलाई के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 24 से 28 जुलाई के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों ही टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोल्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में खेला गया एक मात्र वॉर्मअप मैच ड्रा रहा था। अब पाकिस्तानी टीम कोलंबो से गाले पहुंची है।
Recommended Video

पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत
गाले पहुंचने पर मेहमान टीम का जोरदार स्वागत हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस स्वागत का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। गाले में जैसे ही पाक टीम होटल पहुंची तो श्रीलंकाई पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाले एयरपोर्ट से निकलकर पाकिस्तानी खिलाड़ी होटल के लिए बस में रवाना होते हैं। होटल में उनका फूल देकर स्वागत किया जाता है। इसके बाद पारंपरिक नृत्य करता एक समूह इन खिलाड़ियों का वेलकम करता है। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान होटल में दीप जलाते हैं।

पहले टेस्ट की संभावित प्लेइंग 11
- श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, महेश थीक्षाना, कसुन रजिथा।
- पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, यासिर शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, नौमान अली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसानका, ओशादा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, कामिंडू मेंडिस, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, महेश तीक्षाना, कासुन रजिथा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, प्रभात जयसूर्या, दुनिथ वेलालेज, जेफरी वेंडरसे।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान, विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली , सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।












Click it and Unblock the Notifications