PAK vs NZ: पाकिस्तान की फजीहत कराने में जुटे बाबर और रिजवान, दूसरे ODI में भी मिली शर्मनाक हार

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ घरेलू मैदान पर चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज के दूसरे मैच में 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बल्ले से एक और खराब प्रदर्शन किया और 41.2 ओवर में 208 रन पर पूरी टीम आउट हो गई।

मिशेल हे के नाबाद 99 रनों की मदद से न्यूजीलैंड ने 292/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। शनिवार को नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले गए सीरीज के पहले मैच में मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम 73 रनों से हार गई।

Pakistan Star batter Babar Azam Trolled

बाबर फिर फ्लॉप, फैंस ने सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने जल्द ही शुरुआती झटके मिल गए। अब्दुल्ला शफीक (6) के आउट होने के बाद बाबर क्रीज़ पर आए, लेकिन सिर्फ 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए। उनकी इस नाकामी के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना की।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह ढही
पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। शुरुआती 9 रन पर ही 3 विकेट गिर चुके थे और 32 रन तक आते-आते आधी टीम पवेलियन लौट गई। फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) ने संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मचाई तबाही
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। बेन सियर्स ने 5 विकेट झटके, जबकि जैकब डफी ने बाबर और इमाम-उल-हक को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अब पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे में सम्मान बचाने के लिए जीत दर्ज करनी होगी, जो शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+