पाकिस्तान की एशिया कप अपने घर पर कराने की उम्मीदों को झटका, ACC का राजी होना मुश्किल- Report

Asia Cup 2023 की मेजबानी की उम्मीद कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगने की पूरी संभावनाएं हैं क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल एक साथ दो देशों में कप कराने के बजट को पास करने के मूड में नहीं है।

Asia Cup 2023 pcb vs bcci

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए हाइब्रिड मॉडल की संभावनाएं तलाश रहे पाकिस्तान को झटका लग सकता है क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) इस प्रतियोगिता को पाकिस्तान में कराने की संभावना पर शायद विचार नहीं कर रही है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि एशिया कप को दो देशों में कराने की संभावनाएं कम हैं क्योंकि ये बिजनेस के रूप में घाटे का सौदा साबित होगा। दो मेजबान देश होने की वजह से टूर्नामेंट का बजट बढ़ जाएगा।

एक साथ दो देशों में एशिया कप कराना घाटे का सौदा!

बोर्ड के सूत्र ने कहा, पाकिस्तान में एशिया कप खेलना एक चिंता की स्थिति है, टूर्नामेंट का बजट एशियन क्रिकेट काउंसिल को पास करना है। अगर एसीसी साफ कह देता है कि टूर्नामेंट ऐसे दो जगह कराना घाटे का सौदा है तो पाकिस्तान अपने मैच घर में कैसे खेल सकता है? हो सकता है फिर एसीसी बजट को पास ही ना करे।

एशिया कप न्यूट्रल जगह पर ही होगा- जय शाह

इसी समाचार एजेंसी की पहले की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी और बीसीसीआई (PCB and BCCI) एशिया कप 2023 की मेजबानी के लिए किसी हाईब्रिड मॉडल का लगाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें भारत अपने मैच न्यूट्रल स्थान पर खेले और बाकी खेल पाकिस्तान में खेले जाएंगे। पाकिस्तान को इस आयोजन के लिए मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं, लेकिन बाद में एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने घोषणा की कि ये टूर्नामेट न्यूट्रल स्थान पर ही खेला जाएगा।

पीटीआई की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों का मानना है कि पीसीबी पाकिस्तान में पूरे एशिया कप की मेजबानी के लिए दबाव डाल रहा है, लेकिन भारतीय बोर्ड टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने के अपने फैसले पर अड़ा हुआ है।

'पाकिस्तान को कतर या यूएई में ही खेलना होगा'

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "हम समझते हैं कि यह एशिया कप के मुद्दे के कारण पीसीबी दबाव की रणनीति अपना रहा है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि आखिरकार, एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात या कतर में ही खेला जाएगा और शायद पाकिस्तान को भी अपने मैच इनमें से एक देश में ही खेलने होंगे।"

एक ही दिन में दोहरा झटका!

यह रिपोर्ट ऐसे दिन आई है जब पाकिस्तान द्वारा अपने वर्ल्ड कप मैच भारत की जगह बांग्लादेश में खेलने की संभावना जताई गई लेकिन ICC ने कथित तौर पर इन दावों से इनकार कर दिया है। ये एक बेतुका सुझाव है क्योंकि सेमीफाइनल या फाइनल में पाकिस्तान पहुंच जाता है तो इन मैचों की जगहों को नही बदला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+