BCCI के आगे झुका पाकिस्तान? Asia Cup से बाहर होने पर 35 करोड़ का होगा नुकसान!
Pakistan Loss 35 Crore: एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत को मिली है और इसे टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव ने इस टूर्नामेंट के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए हैं, जिससे एशिया कप का आयोजन अब अधर में लटक गया है।
पाकिस्तान को होगा 35 करोड़ का नुकसान (Pakistan Loss 35 Crore)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए यह स्थिति बहुत चिंता की बात बन गई है। अगर यह टूर्नामेंट रद्द होता है या पाकिस्तान इसमें भाग नहीं ले पाता, तो PCB को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB को एशिया कप से लगभग 35 करोड़ (1.16 बिलियन पाकिस्तानी रुपये) की आमदनी की उम्मीद थी। यह उनके पूरे साल के वित्तीय बजट का अहम हिस्सा है।

पीसीबी को कहां से कितनी कमाई की उम्मीद
पीसीबी को इस साल कुल मिलाकर 664 करोड़ (7.7 बिलियन पाकिस्तानी रुपये) की कमाई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) से और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से करीब 6.64 करोड़ की उम्मीद है। इसके अलावा उन्हें घरेलू और अन्य आयोजनों से 249 करोड़ का और राजस्व मिलना संभावित है। ऐसे में एशिया कप से मिलने वाली राशि उनके लिए बहुत अहम है।
एशिया कप होगा या नहीं?
अब सवाल है कि एशिया कप 2025 का क्या होगा? इस मुद्दे पर 24 जुलाई को ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की एक अहम बैठक होनी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि जब तक आयोजन स्थल बदला नहीं जाता, वे इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। भारत के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान जैसे देश भी बैठक के स्थान को लेकर विरोध कर रहे हैं।
PCB के चेयरमैन मोहसिन नक़वी इस विवाद के बीच ICC की सिंगापुर बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि बोर्ड के CEO सुमैर अहमद वहां मौजूद थे। लेकिन उन्हें भी कोई ठोस समर्थन नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications