वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर, भारत को कैसे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री, किसने अटकाया है रोड़ा

Women's World Cup: महिला वर्ल्ड कप अब समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। टीमों के बाहर होने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है लेकिन एक स्पॉट अभी खाली है। भारतीय टीम उस जगह पर अपना कब्जा जमा सकती है लेकिन काम उतना आसान नहीं है। पाकिस्तानी टीम इवेंट से बाहर हो गई है।

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। छह में से महज एक में जीत दर्ज करने का मौका मिला था। भारतीय टीम की स्थिति भी खराब रही है लेकिन सेमीफाइनल की दौड़ में अब भी टीम इंडिया बनी हुई है लेकिन एक टीम ने रोड़ा अटकाया है।

indian women team

हालांकि भारत के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है लेकिन अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। टीम इंडिया को अगले मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराना होगा। कीवी टीम भारत के रास्ते में रोड़ा बनी हुई है।

सेमीफाइनल के लिए क्या रास्ता?

इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अगले चरण के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। चौथे स्थान के लिए भारत और न्यूजीलैंड में टक्कर है। भारत, न्यूजीलैंड ने 5 मैच खेलकर 4 अंक हासिल किये हैं। श्रीलंका ने 6 मैचों में 4 अंक हासिल किये हैं। अगर टीम इंडिया अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करती है, तो सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ गलतियां पड़ी भारी

भारतीय टीम की यह स्थिति नहीं होती, अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कुछ गलतियां नहीं की होती। 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 4 रनों से मुकाबला हार गई थी, उस जीत की वजह से इंग्लैंड को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया था।

स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर आदि प्लेयर्स ने अपनी पूरी कोशिश की थी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+