शर्मनाक हार के साथ ही पाकिस्तान से हुई बड़ी गलती, ICC ने दी ऐसी सजा कि हो गया नुकसान
Australia vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को लेकर आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग यानी कि आईसीसी ने मैच में स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान की टीम पर एक्शन लिया है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने तय समय से अधिक वक्त लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी की।
पाकिस्तान की पुरानी कहानी जारी: पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 360 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की टीम अपने नए टेस्ट कप्तान शान मसूद के साथ आई थी। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को एक नई शुरुआत की उम्मीद थी। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। ऐसे में इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि युवा कप्तान शान मसूद टीम के लिए कुछ चमत्कार करेंगे।

पाकिस्तान को बड़ा नुकसान: पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम टॉप पर बनी हुई थी और भारतीय टीम नंबर दो पर थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हारने के साथ ही पाकिस्तान की टीम अब नंबर दो पर आ गई है। जबकि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
आईसीसी ने लिया एक्शन: स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान की टीम पर आईसीसी ने पेनल्टी लगाने का काम किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान का अंक 66.67 से घटकर अब 61.11 हो गया है। जबकि भारतीय टीम 66.67 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार दिए हुए समय से आगे हर एक ओवर पर 5% का जुर्माना लगाया जाता है। आईसीसी ने इसी नियम के तहत पाकिस्तान पर यह एक्शन लिया है।












Click it and Unblock the Notifications