PAK vs BAN: शर्म नाम की नहीं बची कोई चीज, बांग्लादेश के खिलाफ हारकर पाकिस्तान के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश ने उनके घर में जाकर टेस्ट सीरीज में पराजित कर इतिहास रच दिया और हैरान भी किया। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से इस तरह हार मिलेगी, यह किसी ने नहीं सोचा होगा। घर में घुसकर बांग्लादेश ने तबाही मचा दी।

बांग्लादेश की जीत के साथ ही पाकिस्तान के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी हो गए, जिनके बारे में जानना जरूरी है। बांग्लादेश ने इससे पहले पाक को कोई टेस्ट सीरीज नहीं हराई थी लेकिन इस बार उन्होंने घर में जाकर पाकिस्तान को पटखनी दे डाली है।

pak and ban

पिछले 30 महीनों में पाकिस्तान ने यह तीसरी टेस्ट सीरीज अपने घर में हारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रही थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भी घर में हार मिली थी।

घर में टेस्ट मैच जीते हुए पाकिस्तान को काफी समय हो गया है। 1303 दिनों से पाकिस्तान ने अपने घर में कोई टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के नाम पाकिस्तान के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं थी लेकिन अब दो जीत के साथ उन्होंने सूपड़ा साफ़ कर दिया।

पाकिस्तानी टीम के लिए यह जरुर सोचने वाली बात होगी कि टी20 में ज्यादा ध्यान देते हुए टेस्ट क्रिकेट में वे कैसे पीछे रह गए। दूसरे टेस्ट मैच से पहले खेले गए मैच में फ़्लैट विकेट था और रन भी इसमें आए थे लेकिन दूसरी पारी में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।

इस मुकाबले में शाहीन अफरीदी को टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाबर आज़म इस सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे और चार पारियों में एक बार भी पचास रन का आंकड़ा प्राप्त नहीं कर पाए। अब मंथन करना होगा कि पाकिस्तानी टीम से कहाँ चूक हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+