AUS vs PAK: शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी सीरीज से बाहर

Australia vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आगाज 26 दिसंबर से होने जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने में सफल रही थी। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले मुकाबले को 360 रनों से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी बैकफुट पर नजर आए।

पाकिस्तान की नजरें वापसी पर: पहले मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए दूसरे मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। पहले मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तानी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कोशिश बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

Australia vs Pakistan 1

पाकिस्तान को बड़ा झटका: दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, डेब्यू पर गेंदबाजी के दौरान खुर्रम शहजाद ने दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया और अब पता चला है कि उनकी दसवीं पसली में फ्रैक्चर हो गया है। जिस कारण वहआने वाले मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

बढ़ गई पाकिस्तान की मुश्किलें: खुर्रम शहजाद ने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। पहले मैच की दोनों ही पारियों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट किया था। वहीं दूसरे पारी में उन्होंने डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन जैसे बड़े विकेट भी हासिल किए थे। खुर्रम शहजादा के चोटिल होने से पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, स्टीव स्मिथ, मिच स्टार्क, डेविड वार्नर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+