पाकिस्तान के साथ फिर से दोहराई जा रही है 1992 की कहानी, क्या फिर बनेगा चैंपियन?

पाकिस्तान ने बुधवार को सिडनी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराने के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

T20 World Cup 2022 Pakistan Reach Final: पाकिस्तान ने बुधवार को सिडनी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराने के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। कुछ दिन पहले तक वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो चुकी पाकिस्तान ने धमाकेदार वापसी करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Pakistan उठाएगा कप, क्या 1992 World Cup का Connection | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    1992 की जीत से मिलता गजब का संयोग

    1992 की जीत से मिलता गजब का संयोग

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम फाइनल में काफी उतार-चढ़ाव के साथ पहुंची है। पाकिस्तान के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। साल 1992 में पाकिस्तान की टीम इसी तरह फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद इंग्लैंड को हराकर पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान को मिली यह जीत पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के जहन में आज भी ताजा है।

    क्या पाकिस्तान फिर दोहरा पाएगी इतिहास?

    क्या पाकिस्तान फिर दोहरा पाएगी इतिहास?

    साल 1992 में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का मेजबान था। उस समय भी ऑस्ट्रेलिया लीग मैच में बाहर हुआ था, इतना ही नहीं उस समय भी पाकिस्तान लीग मैच में भारत से हारा था। इसके बाद सेमीफाइनल में उस समय भी न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने हराया था। इतने सारे संयोग मिलने के बाद पाकिस्तानी फैंस बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि इस साल भी वर्ल्ड कप पाकिस्तान के नाम ही होगा।

    साल 1992 और 2022 की सैम है कहानी

    साल 1992 और 2022 की सैम है कहानी

    पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जीत तक का सफर अभी तक साल 1992 जैसा ही रहा है। 1992 में न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया था और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल जीतकर उसे बाहर कर दिया था। पाकिस्तान ने मेलबर्न में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ गंवाया था, जैसा इस बार भी हुआ है। ये महज इत्तेफाक हैं लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है, ऐसे में अगर वह वर्ल्ड चैंपियन बन जाता है तो किसी को हैरानी नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+