PCB चीफ जका अशरफ ने भारत को बताया 'दुश्मन मुल्क', वीडियो देख भड़के क्रिकेट फैंस

Zaka Ashraf Controversy video: लंबे अर्से बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत वर्ल्ड कप खेलने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आने से दोनों ही देश के क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है। भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया गया। पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेलेगी। पाकिस्तान के लिए एशिया कप कुछ खास नहीं रहा था ऐसे में वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सब की नजर रहेगी।

भारत को बताया दुश्मन मुल्क: भारत को बताया दुश्मन मुल्क: इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने एक ऐसा बयान दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है। जका अशरफ के इस विवादित बयान में भारत को दुश्मन देश बताया गया है। जका अशरफ ने पीसीबी के नए अनुबंध के बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्यार से अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं।

 Zaka Ashraf 1

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना: पाकिस्तान के इतिहास में कभी भी खिलाड़ियों को इतनी फीस नहीं दी गई थी। मेरा मकसद सिर्फ खिलाड़ियों के हौसलों को बढ़ाना था। क्योंकि वह वर्ल्ड कप खेलने के लिए दुश्मन मुल्क जा रहे हैं। जका अशरफ के इस बयान के बाद दोनों ही मुल्क के क्रिकेट प्रशंसक उनकी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके विवादित बयान पर लगातार आलोचना की जा रही है।

हैदराबाद में हुआ जमकर स्वागत: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड से खेलने वाली है। हैदराबाद में पाकिस्तान का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। इस वजह से पाकिस्तान की टीम हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरी। पाकिस्तान के खिलाड़ी दुबई होते हुए भारत आए। भारत के हैदराबाद एयरपोर्ट पर हजारों की तादाद में फैंस खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खड़े थे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया धन्यवाद: एयरपोर्ट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी वहां से हैदराबाद होटल पहुंचे। होटल पर भी उनका जमकर स्वागत किया गया। पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी जिसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए इस शानदार वेलकम के लिए भारत को शुक्रिया कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+