आखिर कैसी दुल्हन चाहते हैं पााकिस्तान के कैप्टन? बाबर आजम ने खुलेआम कह दी दिल की बात
Babar Azam Marriage: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की पाक समेत दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। फैंस अक्सर स्टार बल्लेबाज से उनकी शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं कि, शादी कब और किससे होगी। हालांकि, इस बीच जब पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने बाबर आजम से शादी को लेकर सवाल किया तो उन्हें कप्तान से इसका एक दिलचस्प जवाब मिला।
दरअसल, सुनो न्यूज एचडी (SUNO NEWS HD) पर बाबर आजम का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंटरव्यू की एक क्लिप में रमीज राजा ने बाबर आजम से सवाल किया, 'शादी करनी है या नहीं?' इस पर हंसते हुए पाकिस्तान टीम के कप्तान ने जवाब दिया, 'करनी है, क्या मतलब है।'

बाबर के इस जवाब के बाद शो की होस्ट ने सवाल किया कि आपकी होने वाली बीवी में क्या खूबियां होनी चाहिए? इस पर रमीज राजा ने मजे लेते हुए कहा, पहले तो वो सीधे बल्ले से खेले। इसके बाद बाबर आजम ने जवाब में कहा कि, 'उसको थ्रो डाउन आनी चाहिए।' दरअसल, बाबर को प्रैक्टिस के लिए थ्रो डाउन की जरूरत होती है, उनका ये जवाब सुनकर शो में मौजूद लोग भी जोर-जोर से हंसने लगे।
बाबर आजम के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 52 टेस्ट, 117 वनडे और 114 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बुधवार, 08 मई को डबलिन पहुंची। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम क्रमशः 10, 12 और 14 मई को शहर में तीन टी20 मैचों में आयरलैंड से भिड़ेगी।
ये भी पढ़ें- अब तक तीन बार खिताब...,' वसीम अकरम ने RCB की इस बड़ी कमी को किया उजागर, खुलकर लिया IPL विजेता क्रिकेटर का नाम
पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो के साथ अपडेट साझा किया, जिसमें लाहौर से टीम की पूरी यात्रा को कैद किया गया। स्टार खिलाड़ी बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी सहित अन्य खिलाड़ी काफी अच्छे मूड में नजर आए। सीरीज के लिए मुख्य कोच अज़हर महमूद और मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज़ भी टीम के साथ नज़र आए।












Click it and Unblock the Notifications