AFG vs PAK: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को किया 59 पर आउट, पहले वनडे में बुरी तरह चटाई धूल

Afghanistan vs Pakistan: पाकिस्तान ने कम स्कोर वाले पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। पाक टीम ने 142 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हुआ। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म बिना खाता खोले आउट हो गए।

pakistan team

इमाम उल हक ने एक छोर पर खड़े होकर अच्छी बैटिंग की और फिफ्टी जड़कर 61 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने क्रमशः 30 और 39 रनों की पारियां खेल पाकिस्तान को जल्दी आउट होने से बचा लिया। नसीम शाह ने निचले क्रम से 18 रन बनाकर टीम को 201 के स्कोर तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके।

मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही। इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और हशमतुल्लाह जजई बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान ने पकड़ बना ली और अफगानिस्तान को पूरी तरह से पीछे धकेल दिया।

हारिस रऊफ ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। अफगानिस्तान की टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और पूरी टीम 59 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गई। रऊफ के 5 विकेटों के अलावा शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा नसीम शाह और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज में दो मैच और हैं। इनमें से एक मैच जीतकर पाक टीम सीरीज पर कब्जा जमा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+