PAK vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

IRE vs PAK Pitch and Weather: पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अज डब्लिन में खेला जाना है। पहले मुकाबले में आयरिश टीम ने धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को चारों खाने चित कर दिया था। आयरलैंड ने जीत के साथ सीरीज में लीड हासिल कर ली थी, यह मैच पाक के लिए करो या मरो वाला है।

पाक टीम ने सबसे छोटे प्रारूप में हालिया समय के दौरान प्रभावित नहीं किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई थी। आयरलैंड के खिलाफ आज का मैच अहम है। अगर यहाँ हार का सामना करना पड़ा, तो सीरीज भी हाथ से जाएगी। मुकाबले की पिच और वेदर रिपोर्ट अहम है।

pak and ire

आयरलैंड vs पाकिस्तान पिच रिपोर्ट

पिछले मैच को देखते हुए पिच का विश्लेषण किया जाए, तो डब्लिन में उच्च स्कोरिंग वाली पिच देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल नहीं होगा। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। यह भी बल्लेबाजों के पक्ष में जानी वाली चीज है।

आयरलैंड vs पाकिस्तान वेदर रिपोर्ट

मौसम को लेकर चिंता वाली स्थिति देखने को मिल सकती है। डब्लिन में बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसा होने से फैन्स को निराशा होगी। आसमान बादलों से छाया रहेगा। दोपहर बाद तक भी बारिश होगी। शाम के समय बारिश नहीं होगी, तो ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्द्रता का स्तर भी बढेगा।

आयरलैंड vs पाकिस्तान हेड टू हेड

आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं। दोनों टीमों का लेवल इस समय बराबरी का चल रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच सबसे छोटे प्रारूप में कुल 2 ही मुकाबले खेले गए हैं। एक मैच पाकिस्तान ने जीता है और आयरलैंड ने भी एक मुकाबला अपने नाम किया है।

आयरलैंड vs पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण

मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे हो जाएगी। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीम चैनल पर नहीं किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुकाबले देखने की सुविधा रहेगी। फैनकोड एप्लीकेशन पर मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+