पाकिस्तानी एंकर को कोहली ने दिया इंटरव्यू तो भड़क उठे फैंस, कहा- 'पनौती' शुरू अब हारना तय है...
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं।
Zainab Abbas Virat Kohli Social media Reactions: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं। वहीं अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब भारत की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। लेकिन इस सबके बीच कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Recommended Video

पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर को कोहली ने दिया इंटरव्यू
पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर ज़ैनब अब्बास ने वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंटरव्यू लिया है। ज़ैनब अब्बास इस इंटरव्यू को लेने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन इस पोस्ट से विराट कोहली के फैंस खुश नहीं हैं। वह लगातार ज़ैनब अब्बास को ट्रोल कर रहे हैं।

ज़ैनब अब्बास ने कोहली की तारीफ में कही यह बात
इस इंटरव्यू के बाद विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए ज़ैनब अब्बास ने कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि आपको हर दिन विराट कोहली के साथ बात करने या उनका इंटरव्यू लेने का मौका नहीं मिलता है। कोहली बहुत ही बेहतरीन शख्स हैं। यह इंटरव्यू जल्द ही आईसीसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट में जारी किया जाएगा, जिसे आप देख पाएंगे।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
कोहली के फैंस को लगता है कि 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर इस इंटरव्यू का असर पड़ेगा। फैंस को लगता है कि ज़ैनब ने मैच से पहले सारी जरूरी जानकारी कोहली से हासिल कर ली होगी। इससे पहले साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कोहली का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद भारत वह मैच हार गया था। कुछ फैंस इस घटना को उससे जोड़कर भी देख रहे हैं।

शानदार फॉर्म में हैं कोहली
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विश्व कप अभ्यास मैच में बाउंड्री लाइन पर एक हाथ के बेहतरीन कैच लपकर आखिरी ओवर में खतरनाक दिख रहे पैट कमिंस को पवेलियन भेजा था। एशिया कप के बाद से कोहली का बल्ला लगातार चल रहा है। फैंस को उम्मीद है कि इस वर्ल्ड कप में कोहली टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाएंगे। ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि कोहली बल्लेबाजी के अलावा कहीं और अपना ध्यान लगाने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications