PAK vs WI: बाबर आजम ने खुशदिल शाह को दिया अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड
नई दिल्ली, 9 जून: पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपना मैन ऑफ मैच अवॉर्ड खुशदिल शाह को दिया है। यह वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का पहला वनडे मैच था जो मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया और पाक मैच जीतने में कामयाब रहा। बुधवार को हुए इस मुकाबले में बाबर आजम ने 107 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली और मैन इन ग्रीन को मै जिताने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान मुकाबला अंत में 5 विकेट से जीतने में कामयाब रहा।

Recommended Video
मैच के बाद लाहौर के बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया लेकिन कप्तान ने अवॉर्ड से मिली राशि को खुशदिल शाह को ट्रांसफर करने का फैसला किया, जिन्होंने अंतिम ओवर में पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेज पारी खेली थी।
खुशदिल जब बैटिंग करने आए तब पाकिस्तान को जीत के लिए 51 गेंदों पर 69 रनों की दरकार थी और बाबर आजम आउट हो चुके थे। खुशदिल ने उस स्थिति ने 23 गेंदों पर 41 रनो की पारी खेली जिसमें एक चौका और चार छक्के लगाए। 47वें ओवर में खुशदिल ने रोमारियो शेफर्ड पर लगातार तीन छक्के लगाए।
मैच जिताने के बाद शाह ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में पॉवर गेम को विकसित कर लिया है।
खुशदिल ने कहा, "मेरा गेम प्लान मैच को अंत तक लेकर चलने का था। चाहे कुछ भी हो, मैं टीम को अपना 100 प्रतिशत देना चाहता हूं। पिछले दो सालों में मैंने अपनी पॉवर हिटिंग पर ध्यान दिया है। इससे पहले, मैं लेग स्टंप पर खेला करता था, अब मैं अपने ऑफ स्टंप गेम पर भी काम कर रहा हूं।"
"पिछले 10-12 दिनों के कैम्प के दौरान कोचों ने मेरी बैटिंग को सुधारने का काम किया है। बात केवल पॉवर हिटिंग की ही नहीं है बल्कि सिंगल और डबल्स करना भी अहम होता है। जब बॉल मेरे एरिया में पड़े तो मैं उसको हिट करना चाहता था।"












Click it and Unblock the Notifications