PAK vs NZ: 22 साल के Hasan Nawaz ने रचा इतिहास, जड़ी फास्टेस्ट टी20 सेंचुरी, बाबर आजम का रिकॉर्ड ध्वस्त

PAK vs NZ Hasan Nawaz Century: शुक्रवार यानी 21 मार्च को ईडन पार्क ऑकलैंड में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। हसन नवाज के धमाकेदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में दमदार वापसी की। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तीसरे मैच में टीम ने जबरदस्त वापसी की है।

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 204 रन (PAK vs NZ Hasan Nawaz Century)

न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद चैपमैन ने दबदबा बनाया और ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाते हुए सिर्फ 44 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और चार छक्के लगाए।

PAK vs NZ 1

पाकिस्तान के लिए जीत थी जरूरी

न्यूजीलैंड की टीम एक समय पर बड़ा स्कोर बनाने की ओर अग्रसर दिखाई दे रही थी। लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने तीन अहम विकेट लेकर कीवी टीम को अंत में परेशानी में डाल दिया। इससे पहले सीरीज के शुरुआती मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और टीम पहले मैच में 91 रन पर आल आउट हो गई थी।

हसन नवाजा ने जड़ा शतक

पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही थी। लेकिन तीसरे मैच को जीतकर टीम ने अब वापसी कर ली है। हसन नवाजा न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 44 गेंद में शतक ठोककर बाबर आजम के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में हसन नवाज 45 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिच हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, बेन सीयर्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+