PAK vs NZ: 2 कीवी बल्लेबाजों ने शतक जड़कर मचाया गदर, न्यूजीलैंड ने बनाया 320 का स्कोर

PAK vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मैच कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है और न्यूजीलैंड की टीम के एक बल्लेबाज ने अपना धमाल मचा दिया। पहले ही मुकाबले के दौरान कीवी खिलाड़ी का शतक आया और इस बार की चैम्पियंस ट्रॉफी में भी किसी बल्लेबाज यह पहला शतक है।

टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान रिजवान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही भी साबित हुआ। कराची की सपाट पिच पर कीवी टीम को शुरुआती झटके लगे। डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन सस्ते में आउट होकर चलते बने।

pak vs nz

इसके बाद विल यंग ने मोर्चा संभाल लिया और पाक टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। यंग ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और अपने एकदिवसीय करियर का चौथा शतक जमा दिया। हालांकि डैरिल मिचेल 10 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन यंग की बैटिंग को कोई फर्क नहीं पड़ा।

मिचेल के आउट होने के बाद विल यंग ने टॉम लैथम के साथ मिलकर पारी को आगे बढाया और टिके रहे। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए धांसू शतकीय भागीदारी करते हुए कीवी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया। लैथम ने भी अपनी फिफ्टी जमा दी। दोनों के सामने पाक गेंदबाज असहाय नज़र आए।

यंग अपने शतक के बाद 107 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हालांकि लैथम क्रीज पर खड़े हुए थे और फिफ्टी जड़ने के बाद उन्होंने भी गियर बदलते हुए एक सैकड़ा जमा दिया। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 39 गेंदों में 61 रन बनाए।

टॉम लैथम ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 118 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर खेलकर 5 विकेट पर 320 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। नसीम शाह और हारिस रऊफ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किये। पाक टीम के तीनों पेस गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+