114 गेंदों में 79 रन बनाने वाले बाबर आजम की सोशल मीडिया पर लगी क्लास, फैंस बोले- टेस्ट मैच नहीं चल रहा था
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 79 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के लिए बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी को जिम्मेदार माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 79 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है और सीरीज का आखिरी मुकाबला 13 जनवरी को खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 262 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में सिर्फ 182 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की हार के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार बल्लेबाजों को माना जा रहा और खासकर फैंस कप्तान बाबर आजम को सबसे अधिक दोषी मान रहे हैं। हालांकि बाबर ने 79 रनों की पारी खेली थी, लेकिन बाबर आजम अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से फैंस के निशाने पर हैं।
सोशल मीडिया पर बाबर हुए ट्रोल
दरअसल, बाबर आजम ने कल के मुकाबले में 114 गेंदों का सामना करने के बाद 79 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में सिर्फ 8 चौके लगाए। अपनी इसी धीमी बल्लेबाजी को लेकर बाबर आजम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बाबर एकबार फिर फैंस के निशाने पर हैं। फैंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "शर्मनाक,शर्मनाक यह कोई टेस्ट मैच नहीं था, बल्कि वनडे मैच था।"
बाबर के रूप में पाकिस्तान को लगा था 9वां विकेट
आपको बता दें कि बाबर आजम जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तो उस वक्त पाकिस्तान का पहला विकेट सिर्फ 6 रन पर गिर गया था। बाबर के आने के बाद पाकिस्तान को एक और झटका लग गया था। ऐसे में पाकिस्तान को एक साझेदारी की जरूरत थी। बाबर ने उस जिम्मेदारी को तो बखूबी निभाया, लेकिन इस दौरान वो रनों की गति को तेज नहीं रख पाए। दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। वहीं खुद बाबर आजम 43वें ओवर में 79 रन पर आउट हो गए। बाबर के रूप में पाकिस्तान को 9वां झटका लगा था। फिर अगले ही ओवर में हैरिस राउफ के रूप में पाकिस्तान का 10वां विकेट गिर गया और पाकिस्तान 79 रन से हार गया।
ऐसा था मैच का लेखा-जोखा
आपको बता दें कि पहला वनडे हारने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी की। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 79 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने शतकीय पारी खेली थी। कप्तान केन विलियमसन ने 85 रनों का योगदान दिया। वहीं निचले क्रम में मिचेल सैंटनर ने 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत के बाद भी पाकिस्तान के सामने एक सम्मानजनक लक्ष्य रखा, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। 9 रन पर ही पाकिस्तान के दो विकेट गिर गए थे।
बाबर आज रिजवान के बीच जरूरत 55 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं चली और रिजवान 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। बाबर ने एक छोर संभाले रखा था, लेकिन वो साथ की साथ रनों की गति को जारी नहीं रख पाए।












Click it and Unblock the Notifications