PAK vs NAM: वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? भारत से हार के बाद बिगड़ा समीकरण, इस टीम की चमकेगी किस्मत!
PAK vs NAM, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की राह अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर आ खड़ी हुई है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की करारी शिकस्त ने पाकिस्तान के गहरी को चोट पहुंचाई है। इस हार ने उनके 'सुपर-8' में पहुंचने के समीकरण को भी पेचीदा बना दिया है। अब बुधवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला पूर्व चैंपियन पाकिस्तान के लिए 'जीवन-दान' या 'एलिमिनेशन' का फैसला करेगा।
पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी (PAK vs NAM, T20 World Cup)
ग्रुप-ए की स्थिति पर नजर डालें तो टीम इंडिया 6 अंकों के साथ पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। असली जंग दूसरे स्थान के लिए है, जहां अमेरिका (USA) और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर दिख रही है: अमेरिका 4 मैचों में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इनका नेट रन रेट (NRR) +0.787 है, जो काफी मजबूत है। पाकिस्तान 3 मैचों में 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। समस्या इनका नेट रन रेट है, जो भारत से मिली हार के बाद -0.403 पर गिर गया है।

पाकिस्तान हो सकता है बाहर?
कागजों पर पाकिस्तान की टीम नामीबिया से कहीं अधिक मजबूत नजर आती है। नामीबिया अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है और वह सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है। हालांकि, यही बात उन्हें खतरनाक बनाती है। नामीबिया के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वे एक पूर्व विश्व चैंपियन को हराकर टूर्नामेंट का अंत यादगार बनाना चाहेंगे। यदि पाकिस्तान यहां लड़खड़ाता है, तो बिना किसी 'इफ और बट' के वे वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे।
पाक की हार से किसे होगा फायदा?
अगर नामीबिया कोई उलटफेर करने में सफल रहता है, तो सबसे अधिक खुशी अमेरिकी फैंस को होगी। पाकिस्तान की हार का मतलब होगा कि अमेरिका आधिकारिक तौर पर सुपर-8 में प्रवेश कर जाएगा। नीदरलैंड्स भी तकनीकी रूप से रेस में है, लेकिन उनकी राह बेहद कठिन है क्योंकि उन्हें न केवल पाकिस्तान की हार की दुआ करनी होगी, बल्कि अपने आखिरी मैच में अजेय भारत को बड़े अंतर से हराना होगा।
कप्तान सलमान अली आगा की परीक्षा
कप्तान सलमान अली आगा के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। अब तक टूर्नामेंट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद साधारण रही है। टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम का मनोबल गिरा हुआ है और वापसी के लिए उनके पास समय बहुत कम है। बुधवार का मैच केवल एक ग्रुप मुकाबला नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के क्रिकेटिंग भविष्य और उनकी साख बचाने की लड़ाई है।












Click it and Unblock the Notifications