PAK vs IRE, 2nd T20I Dream11: पाकिस्तान-आयरलैंड मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम, ये खिलाड़ी बनाएंगे करोड़पति

Ireland vs Pakistan, 2nd T20I: आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच आज, 12 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आयरलैंड ने पहले ही पाकिस्तान पर अपनी पहली T20I जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आज के रोचक मुकाबले से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच रविवार को क्लॉंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आयरलैंड ने निश्चित रूप से फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, हालांकि, पाकिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

Pakistan

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच अभी ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। पहले मैच में मिली जीत आयरलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी। इन दोनों टीमों ने अब तक केवल दो ही मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है।

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
डबलिन का मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि ये पर्याप्त बड़ा नहीं है। इसलिए, इस स्थान पर स्कोर 190 या उससे अधिक होना चाहिए। नई गेंद से कुछ स्विंग होगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी की स्थिति में सुधार होगा।

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान संभावित प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी

IRE vs PAK 2nd T20I 2024 Dream11 Team

  • विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान
  • बल्लेबाज: बाबर आजम, सैम अयूब, हैरी टेक्टर, एंड्रयू बालब्राइन
  • ऑलराउंडर: मार्क अडायर, शादाब खान कर्टिस कैंपर
  • गेंदबाज: क्रेग यंग, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी,
  • कप्तान: बाबर आजम
  • उप-कप्तान: हैरी टेक्टर

ये भी पढ़ें- CSK vs RR Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, इमाद वसीम, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, मोहम्मद आमिर, हसन अली , हारिस रऊफ, आगा सलमान, अबरार अहमद, इरफान खान।

आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम, रॉस अडायर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+