CSK vs RR Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
CSK vs RR Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रविवार को दो हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिलेंगी। दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
आरआर के 16 अंक हैं और यहां एक जीत उन्हें प्लेऑफ़ में पहुंचा सकती है, और वे टॉप दो में भी जगह सुनिश्चित कर लेंगे। इस बीच, सीएसके को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। अगर सीएसके यहां हार गई तो उसके लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।

सीएसके बनाम आरआर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सीएसके और आरआर ने आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुल 28 मैच खेले हैं। सीएसके के पास 15 मैचों के साथ मामूली बढ़त है, और आरआर के नाम कुल 13 जीत दर्ज हैं।
सीएसके बनाम आरआर पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच गेंदबाजों के लिए सपोर्टिव हो सकती है। आमतौर पर, चेन्नई ने दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों की मदद की है, क्योंकि मैदान में पर्याप्त ओस है जिससे तेज गेंदबाज के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। पहले कुछ ओवरों में गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आएगी।
सीएसके बनाम आरआर संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
CSK vs RR Dream-11 Team, सीएसके बनाम आरआर आईपीएल 2024 ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन
- बल्लेबाज: डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल
- ऑलराउंडर: रवींद्र जड़ेजा, रवि अश्विन, मोईन अली, रियान पराग
- गेंदबाज: युजवेंद्र चहल
- कप्तान: शिवम दुबे
- उप-कप्तान: संजू सैमसन
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद। अरवेल्ली अवनीश, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी, रिचर्ड ग्लीसन, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, आरएस हंगरगेकर, निशांत सिंधु, महेश थीक्षाना।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, जोस बटलर, कुलदीप सेन, तनुष कोटियन , टॉम कोहलर-कैडमोर, कुणाल सिंह राठौड़, नवदीप सैनी, केशव महाराज, शिम्रोन हेटमायर, नंद्रे बर्गर, ध्रुव जुरेल, आबिद मुश्ताक












Click it and Unblock the Notifications