टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप होने के बाद बौखलाए पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस, कहा- आइसलैंड के खिलाफ ही खेल लो
कराची टेस्ट के तीसरे ही दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से मात दे दी है।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। कराची में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। वहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ट्विटर पर पाकिस्तान की हार को लेकर क्रिकेट फैंस ने टीम के खिलाड़ियों को जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। यहां तक कि फैंस ने यह कह दिया है कि इस क्लीन स्विप के बाद पाकिस्तान को आइसलैंड क्रिकेट के निमंत्रण को स्वीकार कर लेना चाहिए।
आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान को किया ट्रोल
कराची टेस्ट के तीसरे दिन ही पाकिस्तान की हार ने पाकिस्तान के अंदर बवाल खड़ा कर दिया है। इंग्लैंड के सामने क्लीन स्विप झेलने के बाद पाकिस्तान के जख्मों पर नमक लगाने का काम आइसलैंड क्रिकेट की ओर से किया गया है। दरअसल, आइसलैंड क्रिकेट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि पीसीबी के लिए हम एक संदेश दे रहे हैं और वो यह कि हम पाकिस्तान आकर 3-0 से हारने के लिए तैयार हैं और खुश भी हैं, हमें बुरी तरह से पीटा जाए , हम 0.7 के रनरेट से रन बनाएंगे न कि 7 के रनरेट से।
बाबर को किया जा रहा है ट्रोल
आइसलैंड क्रिकेट के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तानी टीम की बहुत फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग भी यूजर्स ने कर डाली है। एक यूजर ने कहा है कि बाबर आजम तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए, क्योंकि तुमने खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनकर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में बर्बाद कर दिया है, आप पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान बनने लायक नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के कुछ रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications