PAK vs ENG: इंग्लैंड टीम ने रचा इतिहास, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को रौंदकर जीती सीरीज
इंग्लैंड टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई थी और दो टेस्ट जीतकर इस ऐतिहासिक सीरीज को अपने नाम कर लिया।

England beat Pakistan in 2nd Test: इंग्लैंड ने ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम दूसरी पारी में 328 रन बनाकर आउट हो गई। सीरीज में अब एक मुकाबला और बचा है। (Photo: ICC/Twitter)
शकील की पारी नहीं आई काम
पाकिस्तान के लिए साउद शकील ने दूसरी पारी में बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन किया। वह क्रीज पर टिककर खेले और टीम को जीत की तरफ लेकर जाते हुए 94 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट पर विवाद भी हुआ। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि गेंद कीपर के हाथ में जाने से पहले जमीन को छू रही थी। उनके अलावा इमाम उल हक ने भी 60 रन बनाए। बाबर आज़म दूसरी पारी में नहीं चले और 1 रन बनाकर चलते बने।
इंग्लैंड के लिए मार्क वुड की धाकड़ गेंदबाजी
इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में मार्क वुड ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये। ओली रॉबिन्सन को 2 और जेम्स एंडरसन को भी 2 विकेट मिले। इंग्लैंड के गेंदबाज अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और पाक टीम को चौथे दिन के दूसरे सेशन में आउट कर दिया।
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक
दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम 275 रन बनाकर आउट हो गई थी। हैरी ब्रुक ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए टीम को बचा लिया। उन्होंने 108 रनों की शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड की बढ़त 350 पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के ऊपर इस शतकीय पारी का पूरा प्रभाव देखने को मिला। पहली पारी में इंग्लैंड ने 281 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 202 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 275 रन बनाए और पाकिस्तान को 328 रन पर आउट कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले रावलपिंडी में भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications