'मरी हुई पिच पर शतक मार दिया,' बाबर आज़म को ट्विटर पर किया गया ट्रोल
बाबर आज़म को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। ऐसा ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दिखाया। बाबर आज़म ने शतक जमाते हुए पाकिस्तान के लिए बेहतरीन कार्य किया लेकिन ट्विटर पर ट्रोल हो गए।

Babar Azam Trolls: बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए हर प्रारूप में बेहतरीन कार्य किया है। उनके बल्ले से रन भी आते हैं। इस वजह से उनको वर्ल्ड के टॉप बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है। बाबर आज़म ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली है। हालांकि इस शतक के बाद भी ट्विटर पर उनको ट्रोल किया गया है। (Photo: Twitter)
शतक के बाद आउट हुए बाबर आज़म
पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान बाबर आज़म ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया। हालांकि शतक जड़ने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके। हालांकि एक बार ऐसा लगा था कि सपाट पिच पर बाबर आज़म अपना दोहरा शतक भी बना सकते हैं लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला और वह 136 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने जमाए शतक
पाकिस्तानी टीम के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। सबसे पहले ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने यह कारनामा किया। दोनों ने क्रमशः 114 और 121 रनों की पारियां खेली। इसके बाद बाबर आज़म ने भी मोर्चा संभालते हुए बैटिंग के लिए मददगार पिच पर ध्काद बैटिंग की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया। वह 136 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पाकिस्तानी टीम को काफी मदद मिली।
पाकिस्तान ने बनाया शानदार स्कोर
पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने भी इंग्लैंड को बेहतरीन जवाब दिया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट पर 499 रन बनाए हैं। स्टंप्स तक पाकिस्तान के लिए आगा सलमान 15 और जाहिद महमूद 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। इस तरह पाकिस्तान ने इंग्लैंड के 657 रनों का शानदार जवाब दिया। मुकाबले में अभी दो दिन और बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications